AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान
मौसम अपडेटSkymet
जानिए अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान
उत्तर भारत में इस सप्ताह (23 से 29 मार्च) कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत में पश्चिमी इलाके मुख्य रूप से प्रभावित हो सकते हैं। उत्तर भारत 23 मार्च को राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि पश्चिमी राज्यों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। इधर मैदानी राज्यों में 24 मार्च को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत के पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 3-4 दिनों के दौरान यानी 26-27 मार्च तक रुक-रुक कर गरज के साथ हल्की बारिश कुछ स्थानों पर होती रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं पर मध्यम वर्षा, ओलावृष्टि और बादलों की तेज गर्जना की भी संभावना है। पूर्वी भारत में बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 23 और 24 मार्च को छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। हालांकि इन भागों में 28 और 29 मार्च को फिर से बारिश का मौसम बन सकता है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्य में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। किसान भाइयों से अनुरोध है की जो आपकी फसल पक चुकी हैं उनकी समय रहते कटाई कर लें और जो फसल खलिहान में है उसको छायादार स्थान पर रखें। यदि आपको दी गई मौसम की जानकारी उपयोगी लगे तो लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों को शेयर करें धन्यवाद! स्रोत:- स्काईमेट, 23 मार्च 2020
30
3
अन्य लेख