AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
एमएसपी पर मूंग की खरीद से  किसानों को 36 हजार रुपए की आय!
मंडी अपडेटAgrostar
एमएसपी पर मूंग की खरीद से किसानों को 36 हजार रुपए की आय!
प्रदेश में किसानों से इस कीमत पर होगी खरीद, जानें, मूंग और उड़द का एमएसपी- 👉रबी फसल के बाद बहुत से किसान जायद यानि गर्मी के मौसम में उड़द और मूंग की फसल लेते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। इस बार मध्यप्रदेश में कई किसानों ने जायद मूंग और उड़द की खेती की है। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग व उड़द की खरीद का प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। केंद्र की स्वीकृति के बाद अब राज्य में किसानों से जायद मूंग और उड़द की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछली बार भी किसानों ने जायद मूंग की बुवाई की थी और इसका अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ था। इसी प्रकार इस बार भी उम्मीद है कि मूंग और उड़द का बेहतर उत्पादन होगा और इसकी एमएसपी पर विक्रय करने से किसानों को लाभ होगा। इस वर्ष राज्य में कितनी होगी एमएसपी पर मूंग और उड़द की खरीद- 👉मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में जायद मूंग तथा उड़द की खरीदी के लिए केंद्र सरकार के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में मूंग तथा उड़द की खरीदी का लक्ष्य जारी कर दिया है। प्रदेश में वर्ष 2022-23 में 4 लाख 03 हजार मीट्रिक टन मूंग और 27 हजार टन उड़द के प्रस्तावित उपार्जन से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। जिसमें केंद्र सरकार ने मूंग के लिए 2 लाख 25 हजार 525 मीट्रिक टन और उड़द के लिए 21 हजार 400 मीट्रिक टन का उपार्जन लक्ष्य दिया है। पिछले वर्ष कितनी हुई थी एमएसपी पर मूंग की खरीद- 👉मध्यप्रदेश में पिछली बार भी किसानों को जायद मूंग का बहुत अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ था और राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से इसकी खरीद की थी। इससे उत्साहित होकर इस बार भी यहां बहुत से किसानों ने जायद मूंग की बुवाई की है। इसके अलावा किसानों ने उड़द भी बोया है। पिछली बार प्रदेश के किसानों से 301 केंद्रों पर 4 लाख 39 हजार 563 मीट्रिक टन मूंग की खरीद की गई थी। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के लक्ष्य से तीन गुना अधिक खरीदी की थी जिसमें कुल 1 लाख 85 हजार किसानों से मूंग की खरीद की गई थी। किसानों से किस भाव पर की जाएगी मूंग और उड़द की खरीद- 👉केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष रबी एवं खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है। इसी मूल्य पर केंद्र सरकार की एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों के किसानों से फसलों का उपार्जन किया जाता है। सरकार द्वारा पूर्व में घोषित मूंग एवं उड़द के समर्थन मूल्य पर ही गर्मी (जायद) सीजन की मूंग एवं उड़द की खरीदी की जाएगी जो मूंग के लिए 7,275 रुपए प्रति क्विंटल तथा उड़द के लिए 6,300 रुपए प्रति क्विंटल रहेगा। स्त्रोत:- Agrostar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
10
3
अन्य लेख