AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
प्राकृतिक खेती के लिए किसान करवाएं फ्री में रजिस्ट्रेशन।
कृषि वार्ताAgrostar
प्राकृतिक खेती के लिए किसान करवाएं फ्री में रजिस्ट्रेशन।
👉मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई ठोस कदम उठा रही है। इसमें कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती अनिवार्य करना, नर्मदा नदी किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में नेचुरल फार्मिंग, गाय पालन के लिए हर महीने किसानों को 900 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने आदि शामिल है। अब इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की है। इसके तहत किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। ◆आप वेबसाइट http://mpnf.mpkrishi.org/ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आप 31 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं◆ 👉प्रदेश में अब तक 31,000 से अधिक किसान प्राकृतिक खेती के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
18
3
अन्य लेख