AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मध्यप्रदेश में निकली 9073 पदों पर बंपर भर्ती!
नौकरी एवं शिक्षाAgrostar
मध्यप्रदेश में निकली 9073 पदों पर बंपर भर्ती!
◆ मप्र कर्मचारी चयन मंडल के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह -2 (उप समूह -4) सहायक संपर्की और अन्य समकक्ष प्रत्यक्ष और बैकलॉग पोस्ट संयुक्त 2022 और पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022 के लिए बढ़ी हुई पदों के साथ नियम पुस्तिका जारी कर दी है। ◆15 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन : चयन मंडल द्वारा जारी अपडेटेड नियमावली के तहत पटवारी समेत कुल 7983 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4 ) के तहत निकाली गई है उम्मीदवार 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 जनवरी तक आवेदन में त्रुटि कर सकते हैं। यह परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। ◆आयु सीमा और योग्यता : आवेदक 18 या उससे ज्यादा साल का है, हालांकि अधिकतम उम्र में वर्गवार नियमों के अनुसार छूट रहेगी। पटवारी पद के लिए आवेदक को ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके साथ ही CPCT परीक्षा पास अनिवार्य है।इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंम्प्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है। ◆आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 560 रुपये, एसटी/एससी/ओबीसी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए- 310 रुपये तय की गई है। ◆आवेदन प्रारंभ तिथि 5 जनवरी 2023 ◆आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 ◆फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023 ◆एमपी पटवारी परीक्षा दिनांक 2022 15 मार्च 2023 से 👉स्त्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
24
6