AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सरकार की इस योजना का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा?
कृषि वार्ताAgrostar
सरकार की इस योजना का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा?
👉मध्य प्रदेश सरकार खेती में रासायनिक उपयोग कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है जिसका लाभ प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिल रहा है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों को काफी आमदनी हो रही है। प्राकृतिक खेती की खास बात यह है कि इस माध्यम से खेती करने वाले किसानों को कीटनाशक और रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ रहा है। जिससे खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ रहा और रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले खर्च से भी किसानों को काफी राहत मिली है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों को कम फसल लागत में ही अच्छा उत्पादन मिल रहा है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से प्राप्त उपज की बाज़ार में मांग ज्यादा होने के कारण किसानों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है। प्राकृतिक खेती करने के लिए कैसे कराये रजिस्ट्रेशन- 👉मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों को प्राकृतिक तरीके से खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रही है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसानों को गाय पालने के लिए कहा जा रहा है, ताकि किसान गाय के गोबर और मूत्र को खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकें। वहीं, गाय पालन वाले किसानों को सरकार प्रति माह 900 रुपये की सब्सिडी भी दे रही है। प्राकृतिक तरीके से खेती करने के इच्छुक किसान सरकार की इस योजना में पंजीकरण करने के लिए http://mpnf.mpkrishi.org/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण पूर्ण करके योजना का लाभ ले सकते हैं। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
6
3
अन्य लेख