AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर?
त्यौहार विशेषअमर उजाला
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर?
क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? 👉🏻फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस पर्व को शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को शिव भक्त बेहद खास मानते हैं। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर:- 👉🏻कई लोग महाशिवरात्रि को ही शिवरात्रि भी बोलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ये दोनों पर्व अलग-अलग महीने और दिन में पड़ते हैं। बहुत से लोग आज भी इस बात को नहीं जानते कि शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है। महाशिवरात्रि:- 👉🏻महाशिवरात्रि साल में 1 बार ही आती है। ये धार्मिक पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है। भगवान भोलेनाथ के भक्त इस दिन को श्रद्धाभाव और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन भक्त अपने आराध्य देव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर जरूर जाते हैं। शिवरात्रि:- 👉🏻वैसे तो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि के पर्व का भी खास महत्त्व है। शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है। स्रोत:- Amar Ujala, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
10
0