AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
राजस्थान में संरक्षित खेती को मिला बढ़ावा
योजना और सब्सिडीAgrostar
राजस्थान में संरक्षित खेती को मिला बढ़ावा
👉संरक्षित खेती के लिए योजना को मिली मंजूरी देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट रोगों से बचाने के लिए सरकार सरंक्षित खेती को बढ़ावा दे रही है। सरंक्षित खेती से किसान वर्ष भर उद्यानिकी फसलों की खेती कर अधिक मुनाफ़ा कमा सकते हैं। इसके महत्व को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सरंक्षित खेती को राज्य में प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दे दी है। 👉राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। 👉इस वर्ष 30 हजार किसानों को दिया जाएगा योजना का लाभ राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रुपए का अनुदान देने का फैसला लिया है। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रुपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ (राज्यांश 22.75 करोड़) रुपए वहन किए जाएंगे। 👉वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु/सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी। 👉स्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
12
0
अन्य लेख