AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद के नए दाम!
कृषि वार्ताAgrostar
यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद के नए दाम!
👉किसान मित्रों खरीफ सीजन 2022 शुरू होने से पहले ही केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दे दी है। अंतरष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल के भाव में बढ़ोतरी के बाबजूद केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी इफको ने वर्ष 2022 में खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की कीमतों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है | पिछले वर्ष कि भांति इस वर्ष भी सभी प्रकार के उर्वरकों का मूल्य सामान रहेगा | 👉इफको के अनुसार अंतराष्ट्रीय स्तर पर रासायनिक उर्वरकों के मूल्य में काफी वृद्धि के बावजूद भी देश में कीमत को स्थिर रखा गया है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष पीएंडके आधारित उर्वरकों के मूल्य को स्थिर रखने के लिए कंपनियों को भारी सब्सिडी देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार वर्ष 2022 के खरीफ सीजन के लिए 60,939 करोड़ रुपए की सब्सिडी देगी, जो इस वर्ष के खरीफ मौसम के दौरान लागू रहेगी। 👉किसानों को इन दामों पर मिलेगा खाद इफको ने वर्ष 2022 के खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक का मूल्य जारी किया है | यह मूल्य उर्वरक के पैकेट पर लिखा रहता है, किसान इन दामों पर ही इस वर्ष अलग-अलग खाद खरीद पाएँगे:- यूरिया – 266.50 रुपए प्रति बैग (45 किलोग्राम) डीएपी – 1,350 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) एनपीके – 1,470 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) एमओपी – 1,700 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) बिना सब्सिडी के इन दामों पर मिलेगा खाद :- 👉विभिन्न प्रकार के उर्वरक का मूल्य अंतराष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक है | इसके कारण सरकार सीधे किसानों के द्वारा खरीदे गए उर्वरक के अनुसार कंपनियों को सब्सिडी देती है। यदि कोई किसान खुले बाज़ार में बिना सब्सिडी के यह खाद लेता है तो उसे निम्न दामों पर वह खाद दिया जाएगा:- यूरिया – 2,450 रुपए प्रति बैग (45 किलोग्राम) डीएपी – 4,073 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) एनपीके – 3,291 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) एमओपी – 2,654 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) 👉किसान भाइयों आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे खीरे की फसल के लिए बुआई की विधि एवं सिंचाई प्रबंधन, संपूर्ण जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक पूरा देखें! स्रोत:- Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
28
2
अन्य लेख