AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना!
योजना और सब्सिडीAgrostar
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना!
👉मध्य प्रदेश सरकार किसानों को सिचाई खेती से सम्बंधित पंप वितरित करा रही है। सरकार लगभग 2 लाख सोलर पंप वितरित करेगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसान को एक सोलर पंप पर 90% अनुदान दिया जायगा जिससे की किसानो को कम दाम पर पंप उपलब्ध होगा। 👉योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानो को एक हेक्टेयर भूमि पर 5 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप पर मुफ्त बिजली भी दी जाएगी और स्थाई सयोंजन वाले किसानो को 1 रूपये 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से सब्सिडी दी जाएगी। 👉दस्तावेज ▶ आधार कार्ड ▶ निवास प्रमाण पत्र ▶ खेती योग्य भूमि के कागजात ▶ मोबाइल नंबर ▶ पासपोर्ट साइज फोटो। 👉आवेदन कहाँ करें? ▶ योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmsolarpump.mp.gov.in/पर विजिट करना है। ▶ यहां आपको नवीन आवेदन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। ▶ इसके बाद आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। ▶ इस प्रोसेस को करने के बाद सभी स्टेप्स को फॉलो करके सबमिट के विकल्प का चयन करें। ▶ इस तरह आप आसानी से मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन कर सकते हैं। स्त्रोत:- AgroStar, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
32
9
अन्य लेख