AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती !
नौकरी एवं शिक्षाAgrostar
भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती !
🌾नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आप का एग्रोस्टार के कृषि लेख में किसान भाइयों,भारतीय खाद्य निगम में इंजीनियरिंग के पदों को पुन: रोजगार के आधार पर भरने के लिए केंद्र सरकार,राज्य सरकार,PSU से सेवानिवृत्त हुए और निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले सिविल इंजीनियरों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इन पदों के लिए विवरण, नियम और शर्तें नीचे देखी जा सकती हैं। 🌾भारतीय खाद्य निगम भर्ती के डिटेल:- भारतीय खाद्य निगम के लिए पात्रता:- आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु 31 जुलाई 2022 को 61 वर्ष से कम होनी चाहिए। 🌾शैक्षिक योग्यता:- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी करनी चाहिए। वे अधिकारी जो केंद्र राज्य सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं। पीएसयू पे लेवल 13 E -7 पर और संबंधित संगठन में सिविल इंजीनियर के रूप में काम किया। MACP के कारण दिए गए वेतनमान पर पुनर्नियोजन की पात्रता के लिए विचार नहीं किया जाएगा। 🌾भारतीय खाद्य निगम आवेदन इस पते पर भेजे:- इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, सेवानिवृत्ति आदेश और अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं जो भारतीय खाद्य निगम 16-20 बाराखंभा लेन, नई दिल्ली 110001 भेजा जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2022 है। 🌾ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन:- भारतीय खाद्य निगम भर्ती 2022 आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाएं। उसके बाद करंट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें। उसके बाद कैटेगरी 1 पोस्ट चुनें और फिर अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करें। अब आपको अपने मोबाइल या ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आगे की जानकारी भरनी होगी। उसके बाद आपको FCI भर्ती 2022 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आखिरी में आपकी FCI भर्ती 2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 🌾स्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
24
5