AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बांस की खेती, हरा सोना बना सकता हैं आपको लखपति!
स्मार्ट खेतीNews 18
बांस की खेती, हरा सोना बना सकता हैं आपको लखपति!
🎋बांस की खेती को हरा सोना कहा जाता है. कई लोगों का तो यहां तक मानना है कि, जो किसान लखपति बनना चाहते हैं. उन्हें बांस की खेती करनी चाहिए. क्योंकि बांस का यूज उद्योग-धंधो से लेकर फनीर्च और कई अन्य चीजों में किया जाता है! किस तरह करें खेती? 👉बांस की खेती सीजन के हिसाब से नहीं होती और न ही आपको इसके लिए दूसरी फसलों की तरह टाइम देने की जरूरत होती है. एक बार बांस की लगाने के बाद आप 4 साल बाद इसकी कटाई शुरू कर सकते है. वहीं बांस के पौधा हर 5 फुट की दूरी पर लगाया जाता है. जिसमें तीन साल में करीब 240 रुपये प्रति प्लांट की लागत आती है. जिसमें सरकार 120 रुपये प्रति प्लांट के हिसाब से आपको सहायता देती है! खेती शुरू करने से पहले इन बातों को रखें ख्याल - 👉खेती शुरू करने से पहले आपको बांस की किस्मों की जानकारी लेनी होगी , पको यह तय करना होगा कि आप किस तरह के बांस लगाना चाहते हैं और आप किस तरह से इसे बाजार में बेचने वाले हैं. दरअसल, बांस की 136 प्रजातियां होती हैं! क्या है कमाई का गणित? 👉ऐसा माना जाता है कि अगर आप 3 गुणा 2.5 मीटर पर पौधा लगाते हैं तो एक हेक्टेयर में करीब 1500 प्लांट लगेंगे. साथ में आप दो पौधों के बीच में बची जगह में दूसरी फसल उगा सकते हैं! 4 साल बाद 3 से 3.5 लाख रुपये की कमाई होने लगेगी. हर साल रिप्लांटेशन करने की जरूरत नहीं. क्योंकि बांस की पौध करीब 40 साल तक चलती है! बांस के पौधे पर मिलेगी 120 रुपये की सब्सिडी- 👉केंद्र सरकार ने देश में बांस की पैदावार को बढ़ाने के लिए बैंबू मिशन की शुरुआत की है. जिसके तहत किसानों को बांस की खेती करने पर प्रति पौधा 120 रुपये की सरकारी सहायता दी जाती है! स्त्रोत:- News18 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
5
2
अन्य लेख