AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पी.एम आत्मनिर्भर भारत योजना!
योजना और सब्सिडीAgrostar
पी.एम आत्मनिर्भर भारत योजना!
👉प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतगर्त सरकार द्वारा देश के पात्र नागरिको को संगठित क्षेत्रों में रोजगार दिया जायगा | आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना द्वारा वे सभी नागरिक जो नई संस्थाओं में रजिस्टर्ड होते है तथा उनकी एक साल की आय 15 हजार रूपये से कम है, और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आर्थात ईपीएफओ में पहले कभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है इस स्थिति में उन सब नागरिक को सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का लाभ दिया जायगा। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना 2022 के द्वारा संस्थाओं को भी प्रोत्साहित किया जायगा | आधिकारिक वेबसाइट: https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php 👉आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी कंपनियों को नियुक्तियां करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 2 साल के लिए कंपनियों और अन्य इकाइयों द्वारा की गई नई भर्तियों के लिए सरकार द्वारा कर्मचारी और नियुक्त व्यक्ति दोनों का ईपीएफ में योगदान किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए 1585 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, इसके अलावा योजना की पूरी अवधि के लिए 22,810 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जो कि 2020 से 2023 तक 58.5 लाख कर्मचारी आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना से लाभान्वित होंगे। स्त्रोत:- Agrostar 👉किसान मित्रों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
6
1
अन्य लेख