AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
 परंपरागत कृषि विकास योजना
योजना और सब्सिडीAgrostar
परंपरागत कृषि विकास योजना
"👉जैविक खेती के अपने कई अलग फायदें होते हैं. किसान इसे अपनाकर अपने साथ-साथ मिट्टी की स्थिति में भी सुधार कर सकता है। जैविक खेती के पारम्परिक तरीके को अपनाकर भूमि सुधार कर उसे पुनर्जीवित करने का यह सबसे अच्छा स्वच्छ तरीका है. इस पद्धति से खेती करने में बिना रासायनिक खाद्यों, सिंथेटिक कीटनाशकों, वृद्धि नियंत्रक तथा प्रतिजैविक पदार्थों का उपयोग वर्जित होता है। इनके स्थान पर किसान स्थानीय उपलब्धता के आधार पर फसलों द्वारा छोड़े गए बायोमास का उपयोग करते हैं, जो भूमि की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ उर्वरता में भी वृद्धि का काम करने में सक्षम है। 👉इसके इतने सारे गुणों के चलते किसान भाइयों को इसे अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी इसे अपनाने पर जोर दे रही हैं। आपकी जानकारी के लिए सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्कीम भी चलाती है। ताकि किसान इसकी मदद से यह खेती सरलता से कर सकें। जैविक खेती करने के लिए किसान को 3-4 सालों का प्रयास लगता है। फिर कहीं जाकर उस किसान को जैविक खेती से लाभ प्राप्त होता है। 👉पात्रता ◆ आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। ◆ इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक किसान होना चाहिए। ◆ आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। 👉दस्तावेज ◆ आधार कार्ड ◆ निवास प्रमाण पत्र ◆ आय प्रमाण पत्र ◆ आयु प्रमाण पत्र ◆ राशन कार्ड ◆ मोबाइल नंबर ◆ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 👉आवेदन प्रक्रिया ◆ सर्वप्रथम आपको परम्परागत कृषि विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ◆ अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। ◆ होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। ◆ इसके पश्चात आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा। ◆ आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा। ◆ इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। ◆ अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। ◆ इस प्रकार आप परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे। 👉स्रोत :- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!"
6
2
अन्य लेख