AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जॉन डियर 5205ट्रैक्टर का नया अवतार!
कृषि यांत्रिकरणAgrostar
जॉन डियर 5205ट्रैक्टर का नया अवतार!
👉नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आप सभी का एग्रोस्टार के कृषि लेख में ,आज हम जानेंगे -जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर : अच्छा माइलेज देने वाला सुपर पावर ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर भारतीय कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ उत्कृष्ट ट्रैक्टर मॉडल निर्माण के लिए जाना जाता है। 👉जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में 48 एचपी शक्तिशाली डीजल इंजन है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में जॉन डियर कंपनी का 3029 डी इंजन दिया गया है, जो 3 सिलेंडर और 48 हॉर्स पावर के साथ 2900 सीसी का डीजल इंजन है, 👉जॉन डियर 5205 ई ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन सिस्टम:- जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइडशिफ्ट होता है। 👉जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग:- जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में ऑपरेटर के आराम को ध्यान में रखते हुए पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है, 👉जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर पीटीओ:- जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की दी गई है, 👉जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स:- जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। 👉जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर डाइमेन्शन:- जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3355 एमएम है। और ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1778 एमएम है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1950 एमएम का है। 👉जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर कीमत:- जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की कीमत 7.20-7.80 लाख रुपये होती है। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
3
1
अन्य लेख