AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार का अहम फैसला।
समाचारAgrostar
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार का अहम फैसला।
👉राजस्थान सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया हैं। ज्यादा से ज्यादा किसान इस खेती से प्रेरित हो इसके लिए इस साल 1 लाख लोगों को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर बायो पेस्टिसाइड किट उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग के आयुक्त ने बताया की सब्सिडी पर बायो पेस्टिसाइड किट वितरण में कम से कम 50 प्रतिशत लघु और सीमांत कृषकों को लाभ देने का टारगेट रखा गया हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाती, जनजाति,महिला किसानों, बीपीएल, अथवा खाद्य सुरक्षा परिवारों के किसानों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 👉कृषि आयुक्त ने बताया की किसानों को बायो पेस्टिसाइड किट की खरीद पर 90 प्रतिशत या फिर अधिकतम 900 रूपए प्रति हेक्टेयर के दर से सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। किसानों को बस 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। आर्गेनिक फार्मिंग के लिए 9000 रूपए प्रति हेक्टेयर की मदद - 👉राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत भी 9000 रूपए प्रति हेक्टेयर के दर से दे रही हैं। ताकि रासायनिक उर्वरकों पर किसानों की निर्भरता कम हो और केमिकल फ्री कृषि उत्पादों का अच्छा दाम मिले। स्त्रोत:- Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
29
6
अन्य लेख