AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए, पशु के लिए संतुलित दाना मिश्रण कैसे बनायें!
पशुपालनAnimall.in
जानिए, पशु के लिए संतुलित दाना मिश्रण कैसे बनायें!
संतुलित दाना मिश्रण कैसे बनायें 👉🏻 पशुओं के दाना मिश्रण में काम आने वाले पदार्थों का नाम जान लेना ही काफी नही है। क्योंकि यह ज्ञान पशुओं का राशन परिकलन करने के लिए काफी नही है। एक पशुपालक को इस से प्राप्त होने वाले पाचक तत्वों जैसे कच्ची प्रोटीन, कुल पाचक तत्व और चयापचयी उर्जा का भी ज्ञान होना आवश्यक है। तभी भोज्य में पाये जाने वाले तत्वों के आधार पर संतुलित दाना मिश्रण बनाने में सहसयता मिल सकेगी। नीचे लिखे गये किसी भी एक तरीके से यह दाना मिश्रण बनाया जा सकता है, परन्तु यह इस पर भी निर्भर करता है कि कौन सी चीज सस्ती व आसानी से उपलब्ध है। 👉🏻 1. मक्का/जौ/जई - 40 किलो मात्रा बिनौले की खल - 16 किलो मूंगफली की खल - 15 किलो गेहूं की चोकर - 25 किलो मिनरल मिक्सर - 02 किलो साधारण नमक - 01 किलो कुल 100 किलो 👉🏻 2. जौ - 30 किलो सरसों की खल - 25 किलो बिनौले की खल - 22 किलो गेहूं की चोकर - 20 किलो मिनरल मिक्स - 02 किलो साधारण नमक - 01 किलो कुल 100 किलो 👉🏻 3. मक्का या जौ - 40 किलो मात्रा मूंगफली की खल - 20 किलो दालों की चूरी - 17 किलो चावल की पालिश - 20 किलो मिनरल मिक्स - 02 किलो साधारण नमक - 01 किलो कुल 100 किलो। 👉🏻 4. गेहूं जौ या बाजरा - 20 किलो मात्रा बिनौले की खल - 27 किलो दाने या चने की चूरी - 15 किलो बिनौला - 15 किलो आटे की चोकर - 20 किलो मिनरल मिक्स - 02 किलो नमक - 01 किलो कुल 100 किलो। 👉🏻 ऊपर दिया गया कोई भी संतुलित आहार भूसे के साथ सानी करके भी खिलाया जा सकता है। इसके साथ कम से कम 4-5 किलो हरा चारा देना आवश्यक है। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- animall.in, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
10
2
अन्य लेख