AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
 खुशखबरी, इन किसानों का माफ हुआ पूरा क़र्ज़!
समाचारAgrostar
खुशखबरी, इन किसानों का माफ हुआ पूरा क़र्ज़!
👉🏻राजस्थान सरकार की ओर से किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना भी है। इस योजना के तहत किसानों का कर्ज माफ किया जाता है। यह योजना कई राज्यों में चलाई जा रही है। इस योजना को लेकर हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया है। 👉🏻राजस्थान सरकार की इस योजना के तहत देश के 50 फीसदी किसानों को ही इस योजना का लाभ मिला है. जबकि अभी भी शेष 50 प्रतिशत किसान इस योजना के लाभ से वंचित हैं। एसबीआई के इस खुलासे ने राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि ज्यादातर किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया गया है। 👉🏻राजस्थान सरकार द्वारा 25 सितंबर 2019 को राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना शुरू की गई थी। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट रखा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किसानों का 50,000 रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। 👉🏻वर्तमान राजस्थान सरकार द्वारा किसानों का डेढ़ लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। कुल मिलाकर किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाना है। अब किसान राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना के दौरान 1800 करोड़ रुपये का खर्च सरकार वहन करेगी। ऑनलाइन कैसे जांचें - - राजस्थान राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो राजस्थान कर्ज माफ़ी योजना सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो वे नीचे दी गई विधि का पालन करें। - सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। - इस होम पेज पर आपको सर्च का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। - इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे योजना का वर्ष, फिर बैंक का नाम, शाखा का नाम और पैक्स का नाम चुनना होगा। - सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है। - जिसके बाद आपके सामने आपके क्षेत्र की राजस्थान कर्जमाफी सूची खुल जाएगी और आप इस राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। स्त्रोत:- AgroStar 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
57
7
अन्य लेख