AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
क्या है कृषि उड़ान योजना?
योजना और सब्सिडीAgrostar
क्या है कृषि उड़ान योजना?
👉2020-21 के केंद्रीय बजट में कृषकों के लिए इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत, जल्दी खराब होने वाले उत्पाद जैसे दूध, मछली, मांस आदि को सही समय पर हवाई माध्यम से बाजार पहुंचाया जाएगा। सस्ती परिवहन सेवा को कृषि विमान मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया गया है। योजना के अनुसार किसानों को एक निश्चित राशि की हवाई सफर के लिए सब्सिडी उपलब्ध होगी (फिजिबिलिटी गैप फंडिंग)। यह राशि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा वहन की जाएगी। इन उड़ानों को अंतरराष्ट्रीय रूट पर भी संचालित किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से किसानों को ऑनलाइन बाजार का भी फायदा मिलेगा। किसान आसानी से ऑनलाइन बाजार का भाव देखकर उस जगह पर उत्पाद बेच सकते हैं। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
6
1
अन्य लेख