AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
समाचारAgrostar
केंद्र ने किया 2023 बजट किया जारी!
👉वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 2023-24 का बजट पेश कर दिया है। इसमे किसानों के लिए सरकार ने कई घोषणा की है, चलिए देखते हैं की बजट 2023-24 में किसानों के लिए क्या कुछ रहा खास। ◆ कृषि लोन का लक्ष्य 16.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये होगा। ◆ बागवानी फसलों की उपज के लिए 2,200 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। ◆ अगले तीन साल में 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ◆ माइक्रो फर्टिलाइजर पर जोर दिया जाएगा। ◆ डिजिटल तकनीकी से खेती को बढ़ावा देने का फैसला। ◆ 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। ◆ 'डिजिटल एक्सीलेटर फंड' के ज़रिए कृषि स्टार्टअप को बढ़ावा। ◆ श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाज (मिलेट्स) को दिया जाएगा बढ़ावा। ◆ पशुपालन, मछली पालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। 👉स्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
19
1
अन्य लेख