AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किसान सम्मान निधि योजना!
कृषि वार्ताAgrostar
किसान सम्मान निधि योजना!
👉देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। 👉इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता भारत सरकार तीन किस्त के रूप में जारी करती है। तीनों किस्त के पैसे भारत सरकार हर चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। देश भर में कई किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। ◆ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। ◆ वेबसाइट ओपन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा। ◆ PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है खाते में 13वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित नेक्स्ट स्टेप पर आपको New Farmer Registration के विकल्प का चयन करना है। ◆ इस प्रोसेस को करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इसके बाद आपको अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। ◆ उसके बाद इमेज कोड को दर्ज करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। ◆ कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें। ◆ इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आए ओटीपी को दर्ज करें। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!"
17
2
अन्य लेख