AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किन फसलों पर लागू हुआ एम एस पी!
कृषि वार्ताAgrostar
किन फसलों पर लागू हुआ एम एस पी!
👉सभी राज्यों में अभी खरीफ फसलों की खरीदी का काम तेज़ी से चल रहा है। सरकार द्वारा सभी पंजीकृत किसानों से खरीफ फसलें जैसे धान, मूँग, उड़द, मूँगफली, सोयाबीन, मक्का आदि फसलों की खरीदी केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। ऐसे में जो किसान अभी तक अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन नहीं करा पाए थे ऐसे किसानों के लिए राहतभरी खबर आई है। राजस्थान सरकार ने राज्य में किसानों की पंजीयन सीमा में वृद्धि कर दी है। 👉राजस्थान सरकार ने राज्य में तिलहन और दलहन किसानों को ज्यादा से ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ देने के लिए पंजीयन के लक्ष्य में वृद्धि की है। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर मूंग, उडद, मूंगफली एवं सोयाबीन की खरीद के लिए पंजीयन की सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। 👉कितने किसानों को होगा पंजीयन सीमा में वृद्धि का लाभ:- राजस्थान में दलहन तथा तिलहन की खरीदी सीमा 10 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इससे राज्य के 41 हजार 271 किसानों को सीधे तौर पर फायदा होगा। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने बताया कि पंजीयन सीमा बढाने से मूंग के 10 हजार 775 किसान, मूंगफली के 15 हजार 856 किसान, उड़द के 2 हजार 158 किसान एवं सोयाबीन के 12 हजार 482 किसान और लाभन्वित होंगे। 👉दलहन तथा तिलहन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है ? केंद्र सरकार द्वारा सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पहले ही घोषित कर दिया जाता है। जिस पर ही विभिन्न सरकारी एजेंसियों के माध्यम से देश भर में फसलों की खरीदी करती है। इस वर्ष के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है :- 1.मूंग – 7755 रूपये प्रति क्विंटल 2.उड़द – 6600 रूपये प्रति क्विंटल 3.मूंगफली – 5850 रूपये प्रति क्विंटल 4.सोयाबीन – 4300 रूपये प्रति क्विंटल 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
10
0
अन्य लेख