AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
एलपीजी सिलेंडर पर ग्राहकों को मिल रहा ऑफर!
समाचारAgrostar
एलपीजी सिलेंडर पर ग्राहकों को मिल रहा ऑफर!
👉🏻किसान भाइयों LPG सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है। LPG सिलेंडर पर बंपर ऑफर:- 👉🏻आपको बता दें कि गैस सिलेंडर कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को एक बढ़िया ऑफर दिया जा रहा है. इस ऑफर में आप अब रसोई LPG सिलेंडर को कम कीमतों पर खरीद सकते हैं. इस ऑफर में 300 रुपए तक सस्ते गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं. जहां पहले 900 रूपए तक सिलेंडर मिलता है. वहीं अब यहीं गैस सिलेंडर आपको 634 रूपए में मिलेगा. देश में यह सस्ता गैस सिलेंडर सरकारी तेल कंपनी IOCL लेकर आई है. इस गैस सिलेंडर का नाम कंपनी ने कम्पोजिट सिलेंडर रखा है। इस गैस सिलेंडर के फायदे:- 👉🏻यह ऑफर वाला गैस सिलेंडर14 किलो मिलने वाले गैस सिलेंडर से काफी हल्का होता है. इसलिए आप इसे आसानी से कहीं भी रख सकते हैं. देखा जाए तो यह घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर से 50 प्रतिशत तक हल्का होता है। 👉🏻इस गैस सिलेंडर में आपको लगभग10 किलो तक गैस मिलती है. जिसके कारण इस गैस सिलेंडर के दाम बहुत कम होते हैं। 👉🏻छोटे परिवार वाले के लिए यह गैस सिलेंडर बेस्ट ऑप्शन है। 👉🏻इसके अलावा यह पूरी तरह से जंग रोधी सिलेंडर है। 👉🏻यह गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए बेहद सुरक्षित है. क्योंकि यह कभी ब्लास्ट नहीं होगा। 👉🏻यह नया सिलेंडर ट्रांसपेरेंट नेचर का है, जिसमें गैस स्तर को देखना बेहद आसान होगा। स्त्रोत- Agrostar, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
11
0
अन्य लेख