AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
एमपी के 5200 गांवों में होगी किसान मित्रों की भर्तियां!
समाचारAgrostar
एमपी के 5200 गांवों में होगी किसान मित्रों की भर्तियां!
👉🏻मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने ऐलान किया है कि प्रदेश के हर गांव में एक किसान मित्र और एक किसान दीदी होगी, उनको हम ट्रेंड करेंगे। ट्रेनिंग के बाद उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इससे 5200 गांवों को लाभ मिलेगा। 👉🏻आज 25 अप्रैल सोमवार को नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘नवोन्वेषी कृषि’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन दिया और कहा कि हमने तय किया है कि हर 1 जिलों में कम से कम 100 गांव, ऐसे 52 जिलों के करीब 5200 गांव में खरीफ की फसल को प्राकृतिक खेती की ओर ले जाएंगे प्रदेश के हर गांव में एक किसान मित्र और एक किसान दीदी होगी, उनको हम ट्रेंड करेंगे। वह प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण देंगे। इस साल जून तक प्रदेश के 5200 गांवों में प्राकृतिक खेती शुरू कर देंगे। 👉🏻सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसान मित्र और किसान दीदी प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण देंगे। इस साल जून तक प्रदेश के 5200 गांवों में प्राकृतिक खेती शुरू कर देंगे। यह पूर्णकालिक कार्यकर्ता पूरे ब्लॉक में प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग देकर किसानों को प्रेरित करने का काम करेंगे और जो किसान प्राकृतिक खेती करेंगे उन्हें गाइड करने का भी काम करेंगे। 👉🏻सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में किसान प्राकृतिक खेती करते हैं। मैंने भी कुछ भाग में इसे करना प्रारंभ किया है। धरती को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक है। प्राकृतिक खेती के लिए कृषि किट में 75% की राशि राज्य सरकार देगी। किसानों को प्राकृतिक खेती में भी सब्सिडी मिले,इसके लिए प्रयास करेंगे।मैं सभी किसान भाइयों से अपील करता हूं कि आइए प्राकृतिक खेती की तरफ अपने कदम मजबूती से आगे बढ़ाएं। हम प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। निश्चित रूप से इस पर हम सफल होंगे। स्त्रोत:- Agrostar, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
24
4
अन्य लेख