AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
आपकी फसल का मिलेगा ज्यादा दाम!
कृषि वार्ताAgrostar
आपकी फसल का मिलेगा ज्यादा दाम!
👉किसानों को कृषि क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को जानने एवं उनका समाधान करने के लिए केन्द्र सरकार समय-समय पर अभियान चलाती है। इन अभियानों द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान करने के लिए योजनाएं बनाई जाती है। अक्सर देखा जाता है कि फसल की बुवाई से लेकर कटाई और फिर इनके बाद किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें नुकसान होता है और अपनी फसल का सही मूल्य भी प्राप्त नहीं कर पाते। इसी क्रम में केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों को अपने फसलों को लेकर होने वाली समस्या को सुलझाने के लिए ई-नाम या राष्ट्रीय कृषि बाजार नाम की योजना को शुरू किया हुआ है। 👉नई सुविधाओं को किया गया लॉन्च जानकारी के लिए बता दें कि कृषि उत्पादों के विपणन को आसान बनाने के लिए आरम्भ किए गए ई-नाम पोर्टल को आरम्भ हुए करीब 5 साल से अधिक हो चुके हैं। ई-नाम पोर्टल की पांचवी वर्षगाठ पर केन्द्र कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के किसानों के लिए तीन नयी सुविधाओं को लॉन्च किया था। 👉मंडी जानकारी पृष्ठ किसानों को एक ही वेब पेज में संबंधित राज्य की ई-नाम मंडियों में कारोबार की जाने वाली जिंसों के वास्तविक समय मूल्य प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। 👉अब ई-नाम पर प्रदान किए गए सहकारी व्यापार मॉड्यूल का उद्देश्य सहकारी समितियों को अपने संग्रह केंद्रध्/गोदामों से एपीएमसी में उपज लाए बिना सदस्यों के फार्मगेट के पास व्यापार करने की सुविधा प्रदान करना है। 👉भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी), मौसम पूर्वानुमान सूचना समेत ई-नाम मंडियों और आसपास के क्षेत्रों के लिए वर्षा और आंधी-तूफान की सूचना के साथ अधिकतम-न्यूनतम तापमान की सूचना मिलेगी। मौसम सूचना से कटाई करने और विपणन निर्णय लेने में किसानों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। 👉राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेन्ट्स 1) आधार कार्ड 2) पहचान पत्र 3) बैंक पासबुक 4) मोबाइल नंबर 5) पासपोर्ट साइज फोटो 👉ई-नाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसें करें:- ◾ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक किसान को सबसे पहले ई-नाम पोर्टल की आधिकारिक ◾https://www.enam.gov.in/web/ के लिंक पर क्लिक के माध्यम से ई-नाम पोर्टल पार जाएं ◾उसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन नाम के ऑप्शन पर क्लिक करें. ◾इसके बाद आपके फोन/कम्प्यूटर की स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी खुल हो जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी ◾सारी जानकारी को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करा दें। ◾ध्यान रहें रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अपनी पासबुक की कॉपी या कैंसिल चेक और आईडी प्रूफ की स्कैन कॉपी जरूर डालें। ◾इस प्रक्रिया से आपका रजिस्ट्रेशन ई-नाम पोर्टल में पूरा हो जायेगा। ◾रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद किसान मंडियों में अपने कृषि उत्पादों को बेचने के लिए लॉगिन कर सकते हैं। 👉स्रोत:-Agrostar, किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
4
0
अन्य लेख