AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अब सेकेंडों में कराएं आधार कार्ड वेरीफाई।
समाचारAgrostar
अब सेकेंडों में कराएं आधार कार्ड वेरीफाई।
👉आधार आज सबसे अधिक जरूरी कागजातों में से एक है। लोग भी इसे हर जगह आईडी प्रूफ के रूप में यूज कर हैं। ऐसी स्थिति में आधार से जुड़े कई तरह की धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं। इसके बचाव के लिए आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) समय-समय पर कई तरह के बदलाव करती रहती है और कुछ जरूरी जानकारी भी साझा करती रहती है। 👉आधार कार्ड को स्वीकार करने से पहले इसे एक बार जरूर वेरीफाई करें, ताकि आप सुरक्षित रह सकें। इस कार्य को आप अपने घर पर भी खुद से कर सकते हैं। इस वेरिफिकेशन को आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। इस संदर्भ में UIDAI ने भी एक ट्वीट किया है। 👉ऐसे करें ऑफलाइन वेरिफिकेशन:- अगर आप ऑफलाइन वेरिफिकेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको QR कोड की जरूरत पड़ेगी और यह कोड आपको ई आधार से लेकर पीवीसी (PVC) और आधार लेटर सभी जगह से सरलता से मिल जाएगा. आपको बस इसी कोड को स्कैन करना है और फिर आप सरलता से प्रमाणिकता की जांच कर पाएंगे। 👉ऑनलाइन आधार वेरिफिकेशन:- ■अगर आप ऑनलाइन वेरिफिकेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ■इसके बाद आपको साइट के आधार नंबर एंटर करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिसमें आपको अपने 12 नंबर के आधार नंबर को डालना होगा। ■इसके बाद आपको प्रोसेस और वेरीफिकेशन अड्रेश पर क्लिक करना है। ■अगर आपका आधार गलत है तो Error दिखेगा और वहीं सही होने पर आधार नंबर से जुड़ी सभी जानकारी दिखाई देने लगेगी। 👉अगर आप और सरलता से वेरिफिकेशन करना चाहते है तो आप आधार एप का भी मदद ले सकते हैं। यह ऐप आपको गूगल के प्ले स्टोर में मिल जाएगा.इस ऐप में आपको सबसे पहले अपने आधार का QR कोड स्कैन करना होगा। इतना करते ही आपके फोन में आपके आधार की जानकारी आ जाएगी। 👉स्त्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
9
2
अन्य लेख