AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अब सिर्फ़ 634 में घर आएगा एलपीजी सिलेंडर!
समाचारAgrostar
अब सिर्फ़ 634 में घर आएगा एलपीजी सिलेंडर!
📢📢आपको बता दें कि सरकार ने पूरे देश में कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर को मंजूरी दे दी है। कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर से 7 किलो हल्का होता। हालांकि, अभी इस्तेमाल हो रहे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का वजन 17 किलो है। कंपोजिट सिलेंडर निश्चित रूप से हल्का है, लेकिन यह काफी मजबूत है। इसकी तीन परतें होती हैं। 10 किलो कंपोजिट LPG सिलेंडर में अब 10 किलो गैस भी होगी। इस तरह इस सिलेंडर का कुल वजन 20 किलो होगा। 📢📢अगर एलपीजी गैस की बात करें तो सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 मार्च, 2022 से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपये बढ़कर 2,012 रुपये हो गई है। ऐसे में हम आपको सस्ता सिलेंडर खरीदने का मौका देंगे। जी हां LPG ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। ग्राहकों को सिर्फ 634 रुपये में एलपीजी सिलेंडर खरीदने का मौका मिल रहा है। 634 रुपये में उपलब्ध - 📢📢महंगाई के इस दौर में सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ग्राहकों के लिए सस्ते एलपीजी सिलेंडर लेकर आई है. आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनी IOCL ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सस्ते एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर आई है। महंगाई के दौर में आप इस LPG सिलेंडर को सिर्फ 634 रुपये में खरीद सकते हैं। हल्के सिलेंडर :- - इस सिलेंडर का नाम कम्पोजिट सिलेंडर है। यह 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले वजन में काफी हल्का है। - इस एलपीजी गैस सिलेंडर को कोई भी एक हाथ से आराम से उठा सकता है। यह देखने में भी बेहद खूबसूरत है। - यह घर में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर से 50 फीसदी हल्का होता है। आपको बता दें कि कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। - इस कारण इन सिलेंडरों की कीमत कम है। इस LPG सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं। छोटे परिवार के लिए सबसे अच्छा विकल्प - 📢📢इस सिलेंडर को आप मात्र 633.5 रुपये में ले सकते हैं, इस एलपीजी गैस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका परिवार छोटा है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि यह नया एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह से जंग रोधी है। यह सिलेंडर कभी नहीं फटेगा। ये LPG सिलेंडर पारदर्शी प्रकृति के हैं जिससे ग्राहकों को एलपीजी स्तर की जांच करने में आसानी होगी। यानी ग्राहक यह पता लगा सकेंगे कि इसमें कितनी गैस बची है और कितनी खत्म हो गई है। क्या है खासियत - 📢📢कंपोजिट LPG सिलेंडर बहुत हल्का है, लेकिन साथ ही यह काफी मजबूत है। इसे तीन लेयर से बनाया गया है। मिश्रित सिलेंडर लोहे के सिलेंडर से 7 किलो हल्का है। इसकी तीन परतें होती हैं। वर्तमान में उपयोग में लाए जा रहे खाली एलपीजी गैस सिलेंडर का वजन 17 किलो है और गैस से भरने पर इसकी कीमत 31 किलो से कुछ अधिक होती है। अब 10 किलो कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर में सिर्फ 10 किलो गैस होगी। स्त्रोत:- Agrostar 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
9
0
अन्य लेख