AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अब आधी रात मच्छरों के भिनभिनाना से नहीं होगी नींद खराब!
समाचारAgrostar
अब आधी रात मच्छरों के भिनभिनाना से नहीं होगी नींद खराब!
👉 नमस्कार किसान भाइयों गर्मी का सीजन चल रहा है और इस मौसम में रात में या दोपहर में बत्ती का गूल होना तो आम बात है। ऐसे में जब हम रात में सोए हुए होते हैं हमारे आस पास बहुत मच्छर दिन बनाते हैं और काटते हैं जिससे हमारी रात की नींद पूरी नहीं हो पाती है, और इसके लिए हम घर में मच्छर मारने वाली अगरबत्ती या कॉइल जलाते हैं । पर जब मच्छरों की संख्या अधिक होती है तब यह अगरबत्ती भी काम नहीं करती है। ऐसे में अब आपको रातों में मच्छरों के कारण अपने नींद खराब करने की जरूरत नहीं है। और परेशान मत होइए आपके इस परेशानी के लिए आज हम ऐसा बल्ब लेकर आए है जो मच्छरों को अपनी ओर खींच कर करंट के झटके से मार देती है। जिसके बाद आप बिना परेशान हुए बेफिक्र सकते हैं। क्रिटिका इलेक्ट्रिक बग और कीट:- 👉इस बल्ब में एक रोशनी होती है, जिससे मच्छर आकर्षित होकर मर जाते हैं। इसे आप बेडरूम, लिविंग रूम या फिर ऑफिस में भी लगा सकते हैं। यह मच्छर मारने वाला बल्ब बेहद हल्के और स्टाइलिश डिजाइन में आता है। यह मच्छरों को मारने के साथ-साथ नाइट लैंप का भी काम करेगा। इसमें से एक नीली रोशनी निकलती है, जो मच्छरों को मारने में मदद करती है। यह पूरी तरह से प्लास्टिक से बना है, यानी बेहद मजबूत। भारत में मच्छर नाशक बल्ब की कीमत:- 👉यह मच्छर मारने वाला बल्ब आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। मच्छरों को मारने के लिए बाजार में एक रैकेट भी उपलब्ध है, जो काफी लोकप्रिय है। लेकिन यह बल्ब बिना किसी मेहनत के मच्छरों को मार देता है। एक तरफ जहां रैकेट करीब 300 रुपये में मिलता है, वहीं दूसरी तरफ इस लैम्प को 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो इसे फ्लिपकार्ट से 199 रुपये में खरीदा जा सकता है। बल्ब के ऊपर लगे जाल में मच्छर फंस जाते हैं, जिसे आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। स्रोत:-Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
19
2
अन्य लेख